फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extreme Heat This UP District Becomes the Hottest in the Country, Mercury Soars Past 44.4 Degrees; Heatwave W

प्रचंड गर्मी: यूपी का ये जिला देश का दूसरा सबसे गर्म, पारा 44.4 डिग्री के पार; 40 जिलों में लू की चेतावनी

Thu, 23 Apr 2026 10:09 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। 40 जिलों में लू और 17 जिलों में गर्म रात की चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज सबसे गर्म जिलों में रहा। 26 अप्रैल से बादल और बूंदाबांदी के चलते तापमान में राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Extreme Heat This UP District Becomes the Hottest in the Country, Mercury Soars Past 44.4 Degrees; Heatwave W
भीषण गर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरप्रदेश में झुलसाती गर्मी और तपिश का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके गर्म हवा और लू के थपेड़ों की चपेट में रहे। प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और देश में दूसरे नंबर पर रहा।

विज्ञापन


माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 40 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिम के 17 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी है यानी इन जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल से यूपी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी होगी और लू के थपेड़ों व तपिश से फाैरी ताैर पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं 43.8 डिग्री के साथ सुल्तानपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर गर्म रहा। फरूखाबाद में 28 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और पश्चिमी यूपी, तराई आदि में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट के संकेत हैं।

इन 40 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर। 

यहां है वार्म नाइट होने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, संभल, बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed