{"_id":"6a72398eb2c81e23cf1b4171210c5203","slug":"extream-cold-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गलन भरी ठंड, कानपुर सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गलन भरी ठंड, कानपुर सबसे ठंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में गलन भरी ठंड ने ठिठुरन के साथ हांड़ कंपानी शुरू कर दी है। रातें बर्फीले अहसास से भर चली हैं। बर्फीली हवाओं के झोंको से लुढ़के पारे के चलते सूबे में न्यूनतम पारा सामान्य से दो से 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।
विज्ञापन
प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 1.8 डिग्री रिकार्ड हुआ, जबकि अधिकतम पारा 22.2 डिग्री रहा।
दिन के न्यूनतम-अधिकतम पारे में 20 डिग्री से भी ज्यादा का अंतर रहने से शहरियों के लिये पूरा दिन ठिठुरते ही बीता। कोहरे के साथ जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
सूबे में कानपुर के अलावा नजीबाबाद 3.8 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।
प्रदेश में मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, चुर्क में न्यूनतम पारा 5 से 6 डिग्री केबीच रहा। लखनऊ में 6.5 डिग्री न्यूनतम पारे ने भी लोगों को कंपकंपाया।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव रहने के बीच कुछेक इलाकों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।