फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extra trains will be run on Diwali.

खुशखबरी: दिवाली पर अतिरिक्त ट्रेनें देंगी वेटिंग से राहत, अतिरिक्त कोच लगाने की बोर्ड ने दी मंजूरी

Sun, 17 Oct 2021 10:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Oct 2021 10:38 AM IST
सार

दिवाली के त्योहार पर घर आना आसान होगा। रेलवे कुछ अतिरिक्त ट्रेनें चलाने जा रहा है। वहीं, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने के लिए बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Extra trains will be run on Diwali.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। साथ ही कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां भी लगाई जाएंगी। खासतौर पर मुंबई व केरल रूट पर चलने वाले यात्रियों को सुविधा हो जाएगी, जिसकी मंजूरी बोर्ड ने दे दी है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक लखनऊ-वाराणसी रूट पर इसी हफ्ते से अतिरिक्त ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी। ये ट्रेनें लखनऊ से शाम छह बजे और वाराणसी से सुबह छह बजे चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई व कामाख्या के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों को चलाने का निर्णय हो गया है, जिसकी घोषणा दो दिन में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली और छपरा के बीच 26 अक्तूबर से ट्रेनें चलाई जाएंगी। दीपावली के दौरान लखनऊ से दिल्ली और बिहार के बीच चल रही ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए रेलवे प्रशासन लखनऊ से दिल्ली और छपरा से लखनऊ होते हुए दिल्ली के बीच 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा। जोकि हफ्ते में एक दिन मंगलवार को चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें लगेंगे अतिरिक्त कोच
02511-12 गोरखपुर कोचिवेली गोरखपुर वाया ऐशबाग ट्रेन में 31 अक्तूबर से एक दिसंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। ऐसे ही 02589-90 गोरखपुर सिकन्दराबाद गोरखपुर वाया ऐशबाग में तीन से 25 नवंबर तक तथा 02591-91 गोरखपुर यशवन्तपुर गोरखपुर वाया लखनऊ जंक्शन में छह से 27 नवंबर तक अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed