फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extortion demand of 52 lakh, FIR against four

Lucknow News: 52 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, चार पर एफआईआर

Thu, 11 Jun 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of 52 lakh, FIR against four
लखनऊ। विभूतिखंड निवासी अनुज कुमार प्रताप ने अजय कुमार बघेल और उसके साथियों पर 52 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अनुज का आरोप है कि चिनहट निवासी अजय कुमार बघेल गैंगस्टर है। उसके गिरोह में रूपा बघेल, विजय बघेल और वाईपी सिंह शामिल हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अजय को मदद के नाम पर एक करोड़ रुपये दिए थे। आरोप है कि यह रकम वापस न देनी पड़े इसलिए अजय 52 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। उसने उन्हें चेक चोरी में फंसाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। इन दस्तावेज पर चिनहट थाने की फर्जी मुहर भी लगी है। आरोपी ने ये दस्तावेज कोर्ट में भी दाखिल किए हैं। उसने फर्जी जीएसटी बिल भी जारी किए हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed