फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extension of bus service from Lucknow to Gauriphanta

Lucknow News: लखनऊ से गौरीफंटा तक बस सेवा का विस्तार

Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Extension of bus service from Lucknow to Gauriphanta
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में हाल ही में जन्मे एक सींग वाले गैंडे के शावक इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। इससे बच्चों सहित बड़ों में भी यहां आने को लेकर रुचि बढ़ रही है। इसे देखते हुए दुधवा नेशनल पार्क व आस-पास के क्षेत्रों में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैसरबाग बस स्टेशन से चलने वाली विशेष एसी बस सेवा को अब दुधवा से आगे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गौरीफंटा तक विस्तारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले यह बस सेवा केवल दुधवा तक थी। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यूपीएसआरटीसी की यह पहल ईको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और वन विभाग के सहयोग का परिणाम है। नई व्यवस्था के तहत यह बस सुबह 8 बजे कैसरबाग से रवाना होकर दोपहर 2 बजे गौरीफंटा पहुंचेगी। वापसी में बस 2:30 बजे गौरीफंटा से चलकर 3 बजे दुधवा पहुंचेगी और फिर 3:30 बजे दुधवा से लखनऊ लौटते हुए रात 9 बजे कैसरबाग पहुंचेगी। लखनऊ से दुधवा का किराया 487 रुपये तथा लखनऊ से गौरीफंटा तक 536 रुपये तय किया गया है। इस नई सेवा से दुधवा, कतर्नियाघाट और गौरीफंटा के जंगलों में आने वाले प्रकृति प्रेमियों को बेहद सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed