फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   expression youth fest started in Shia PG college

पढ़ाई के साथ अपने भीतर की प्रतिभा को भी निखारें, शिया पीजी कॉलेज में एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2021 का आगाज

Tue, 09 Mar 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
expression youth fest started in Shia PG college
शिया पीजी कॉलेज में एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2021 में युवाओ का दिखा जोश और जमकर की मस्ती।
शिया पीजी कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2021’ का विविध प्रतियोगिताओं के साथ आगाज हुआ। कोरियोग्राफर अकबर समी ने एक्सप्रेशन का बैनर रिलीज करके यूथ फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि पढ़ाई तो जरूरी है ही लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से आपके अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव में 15 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। इसकी थीम ‘मेरा गांव मेरा देश’ है। महाविद्यालय परिसर को गांव की तरह सजाया गया है। पहले दिन डिबेट, एक्सटेम्पोर, रंगोली, कोलॉज मेकिंग, मेहंदी, आरजे हंट, टीशर्ट पेंटिंग, फिल्म रिव्यू, ग्राफिटी, फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जरीन जेहरा रिजवी ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गिरी इंस्टीट्यूट से डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, विद्यांत कॉलेज के डॉ. मनीष हिंदवी, एक्सटेम्पोर में डॉ. नीतू बत्रा तथा मीना राना, रंगोली व कोलॉज मेकिंग में ऋषी श्रीवास्तव, मेहंदी में नासिर अब्बास, आरजे हंट में आरजे मिर्ची प्रतीक भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिया कॉलेज के सचिव मौलाना यासूब अब्बास थे। इस अवसर पर डॉ. सरवत तकी, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. शुएब अहमद, डॉ. एजाज अब्बास, डॉ. सरताज शब्बर रिजवी, डॉ. शुजात हुसैन, डॉ. मीसम मुबारक आदि मौजूद रहे। मंगलवार 09 मार्च को सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शाम चार बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed