फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   express way will go upon banthara and sarojini nagar residential area

बंधरा, सरोजनीनगर में आबादी के ऊपर से गुजरेगा लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेस वे

Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
express way will go upon banthara and sarojini nagar residential area
बंथरा, सरोजनीनगर में आबादी के ऊपर से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

लखनऊ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 63 किमी लंबे लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के डिजाइन में बदलाव किया है। डिजाइन में बदलाव के बाद अब नियंत्रित ट्रैफिक एक्सेस वाला एक्सप्रेस-वे बंथरा और सरोजनीनगर की घनी आबादी के ऊपर से एलिवेटेड गुजारा जाएगा। यहां 6-लेन एक्सप्रेस-वे को एक पिलर पर बनाया जाएगा। इसके नीचे चार लेन की पहले से बनी हुई नेशनल हाईवे-25 पर लोकल ट्रैफिक चलता रहेगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पी शिवशंकर ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के डिजाइन में बंथरा और सरोजनीनगर की आबादी को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है। यहां पूर्व में नए फ्लाईओवर बनाने की मांग थी। इसको देखते हुए अब एक्सप्रेस-वे को ही एलिवेटेड कर दिया गया है। बनी से आगे पूरे भाग को एलिवेटेड बनाया जाएगा। यहां 6-लेन की एक्सप्रेस-वे का निर्माण एक पिलर पर किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि एक्सप्रेस-वे के नीचे भी लोकल ट्रैफिक हाईवे एनएच-25 पर चलती रहेगी। एक्सप्रेस-वे के नीचे 4-लेन की सड़क बनी रहेगी।
विज्ञापन

लंबाई मेें नहीं होगा कोई बदलाव
एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड होने से कानपुर की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बंथरा और सरोजनीनगर में आबादी से दूर बगैर जाम के गुजर जाएगा। यहां अब अलग से फ्लाईओवर का निर्माण भी एनएचएआई को नहीं कराना होगा। एक्सप्रेस-वे की लंबाई में इससे कोई बदलाव नहीं होगा। केवल नादरगंज की जगह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे अब सरोजनीनगर निकलने के बाद अचलगंज मोड़ पर खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फ्लाईओवर अब एक्सप्रेस-वे में शामिल
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर हाईवे पर तीन फ्लाईओवर हमने प्रस्ताव में शामिल किए थे। इससे हाईवे का ट्रैफिक आबादी से होकर नहीं गुजरता। इनमें एक बंथरा, दूसरा सरोजनीनगर और तीसरा नादरगंज पर एक्सप्रेस-वे से हाईवे तक आने के लिए था। अब तीनों को एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। इन फ्लाईओवर की अब अलग से बनाने की जरूरत नहीं होगी।
आउटर रिंगरोड, आगरा एक्सप्रेस-वे भी होगा लिंक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे जहां बनी के पास आउटर रिंगरोड से लिंक होगा, वहीं आउटर रिंगरोड के माध्यम से लोग सीधे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को भी जा सकेंगे। आउटर रिंगरोड को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से भी लिंक किया जाना है। एनएचएआई इस प्रोजेक्ट पर पहले से ही काम कर रहा है।
शहीद पथ पर बनाया जाना है इंटरसेक्शन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए शहीद पथ से भी एक इंटरसेक्शन बनाए जाने की योजना है। इसका फायदा यह होगा कि शहीद पथ से आने वाला ट्रैफिक एक्सप्रेस-वे पर सीधा जा सकेगा। एनएचएआई ने इसे अपनी योजना में शामिल कर लिया है।

स्थानीय जरूरतों का रखा गया है ध्यान
लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के डिजाइन में बदलाव स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। एक्सप्रेस-वे को बनी से आगे बंथरा, सरोजनीनगर पर एक पिलर पर एलीवेटेड बनाया जाएगा। बनी से आगे शुक्लागंज तक एक्सप्रेस-वे सड़क की तरह बनाई जाएगी।
- पी शिवशंकर, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed