{"_id":"5b4c6cfa4f1c1bc57a8b48ae","slug":"expired-medicines-found-in-first-aid-box-of-school-vehicle-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस नामी स्कूली वाहन के फर्स्ट एड बॉक्स में मिलीं बेकार दवाएं, भेजा जाएगा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इस नामी स्कूली वाहन के फर्स्ट एड बॉक्स में मिलीं बेकार दवाएं, भेजा जाएगा नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jul 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति बहुत लापरवाह है। उसकी लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण लखनऊ में रविवार को तब उजागर हुआ जब फिटनेस जांच के दौरान सीएमएस के स्कूली वाहन के फस्ट एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाएं पाई गईं। इसका उल्लेख रजिस्टर में करने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र को रोक दिया।
उधर, रविवार को फिटनेस कराने आए 75 वाहनों में 12 को ही प्रमाण पत्र जारी हो सके, अन्य को खामियों दूर करके दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान अधिकतर स्कूलों की बस एवं वैन की सीएनजी किट फिट नहीं पाई गई, जिसमें सीएमएम के वाहन शामिल थे।
वहीं कई बस एवं वैन में आग बुझाने वाले गैस सिलेंडर को भी एक्सपायर्ड पाया गया। चौक स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के वाहन की फिटनेस 2013 से फेल पाई गई। सीएमएस की एक स्कूली वैन में खराब हो चुकीं दवाएं बॉक्स में मिलने के मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा जाएगा।

अलमाइटी के वाहन में डबल सिलेंडर
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
- फोटो : amarujala
आरटीओ के फिटनेस ग्राउंड पर ऑलमाइटी मॉटेसरी कॉलेज की टाटा मैजिक (यूपी 32 सीजेड 4205) की जांच की गई तो उसमें डबल सीएनजी सिलेंडर पाए गए। कार्रवाई करने के बाद वाहन जब्त कर लिया गया है।
मामला संज्ञान में आया है। वैन ठेके पर चलाई जा रही है। जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। स्कूल की बसों में इंतजाम रखने के निर्देश हैं। - ऋषि खन्ना, जनसंपर्क अधिकारी सीएमएस
मामला संज्ञान में आया है। वैन ठेके पर चलाई जा रही है। जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। स्कूल की बसों में इंतजाम रखने के निर्देश हैं। - ऋषि खन्ना, जनसंपर्क अधिकारी सीएमएस