फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expired injection used for child in Balrampur Hospital.

बलरामपुर अस्पताल: बच्ची को लगाया एक्सपायर्ड इंजेक्शन, लापरवाही पर 5 स्टाफ नर्सों को ड्यूटी से हटाया, होगी जांच

Sat, 04 May 2024 05:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2024 05:25 PM IST
सार

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बच्ची को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल में तैनात सिस्टर इंचार्ज समेत पांच स्टाफ नर्सों को ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Expired injection used for child in Balrampur Hospital.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बच्ची को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगा दिया गया। परिजनों ने इसकी शिकायत की तो अफसरों ने लापरवाही करने वाले को हटाने का दावा किया। मामला वायरल होने पर शनिवार को यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल में तैनात सिस्टर इंचार्ज समेत पांच स्टाफ नर्सों को ड्यूटी से हटा दिया और मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


अलीगंज निवासी सूरज की दस साल की बेटी खुशी पीलिया से ग्रस्त है। इमरजेंसी के बाद उसे बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया। सूरज का आरोप है कि शुक्रवार सुबह स्टाफ ने खुशी को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगा दिया। उनके विरोध पर हुई जांच में पता चला कि इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट दिसंबर 2023 है।
विज्ञापन


मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed