फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   expensive pathology checkup in cant hospital

यहां महंगी होगी अब पैथोलॉजी जांच

Mon, 23 Dec 2013 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
expensive pathology checkup in cant hospital

छावनी परिषद अस्पताल में पैथोलॉजी जांचें महंगी होंगी। नई दरें निजी

विज्ञापन
पैथोलॉजी और सरकारी अस्पतालों के आधार पर तय की जाएंगी।

इस अस्पताल में हर रोज ओपीडी में 300 से 350 मरीज देखे जाते हैं, जबकि पैथोलॉजी में सौ से अधिक मरीजों की जांच की जाती है।

छावनी परिषद अस्पताल में एक बाल विशेषज्ञ, एक महिला विशेषज्ञ डॉक्टर और एक लैब सहायक की तैनाती संविदा पर की जाएगी।


छावनी परिषद की 24 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

परिषद प्रशासन अपने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को नि:शुल्क ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी देगा और एक स्पोर्ट टीचर की तैनाती का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में आएगा।

सदर बाजार की बंद रेलवे क्रॉसिंग के बगल में अंडरपास बनाने के लिए रक्षा सम्पदा अधिकारी के एनओसी देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

नेहरू रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर 24 दुकानों और वार्ड दो के 14 फर्लांग में सांसद निधि से शौचालय बनाने का प्रस्ताव भी आएगा।

छावनी अस्पताल को रेफरल अस्पताल बनाने, गोला बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण और नेहरू रोड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर पहली और दूसरी मंजिल के निर्माण का डीपीआर बनाया जाएगा।

कल्लू मल रोड और लाला महावीर प्रसाद रोड पर फुटपाथ बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed