फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   expelled youth team of akhilesh will oppose silver jubilee programme

रजत जयंती समारोह का बहिष्कार करेगी अखिलेश की युवा टीम

Tue, 18 Oct 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
expelled youth team of akhilesh will oppose silver jubilee programme
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी का अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सपा के युवा संगठनों ने 5 नवंबर को होने वाले पार्टी के रजत जयंती समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों अनुशासनहीनता के आरोप में युवा नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया था। इसी के‌ विरोध में अखिलेश की युवा टीम ने रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला लिया है। युवा संगठन के नेताओं ने ये भी कहा क‌ि हम सभी अखिलेश यादव के नेतृत्व में निष्ठा और आस्था व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सपा के युवा संगठन और पार्टी के दूसरे प्रकोष्ठ के नेताओं ने बैठक के बाद ये फैसला लिया है। इस बैठक की अध्यक्षता श्री कर्नल सत्यवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ने की।युवा संगठन नेताओं का कहना है, हम सभी ने बसपा शासन के अन्याय के विरुद्ध आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी झूठी शिकायतों के आधार पर युवा साथी एमएलसी सुनील यादव, आनंद भदौरिया, अरविन्द प्रताप यादव, संजय लाठर तथा बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, मो एबाद प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, श्री गौरव दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड तथा दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा को पार्टी से बाहर कर दिया गया।

बोले युवा, संघर्षमय जीवन पर लगाया दाग

expelled youth team of akhilesh will oppose silver jubilee programme
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
युवा नेताओं का कहना है, अनुशासनहीनता कहकर युवाओं के संघर्षमय जीवन पर दाग लगाया गया है। उन्होंने कहा क‌ि साथियों और पदाधिकारियों के निष्कासन के विरोध में 5 नवंबर को रजत जयंती में शामिल न होने का फैसला लिया है।

ये करेंगे व‌िरोध का समर्थन
1. संतोष यादव ‘सनी’, एमएलसी

2. अरुण वर्मा, विधायक

3.  जयसिंह जयन्त

4. राहुल सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव युवजन सभा

5. अवधेश वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा

6. कर्नल सत्यवीर सिंह यादव

7. जुगुल किशोर बाल्मिकि

8. अरुण यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड

9. रामसागर यादव 

10. विजय यादव 

11. प्रदीप तिवारी

12. ओम नारायण यादव

13. प्रदीप शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा 

14. मनीष दुबे, प्रदेश सचिव छात्रसभा

15. करुणेश द्विवेदी, प्रदेश महासचिव छात्रसभा

16. अरविन्द गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा

17. राबिन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा

18. श्री दानिश सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड

19. श्री वैभव सैनी, प्रदेश सचिव छात्र सभा 

20. शिवकुमार यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी

21. मनोज यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्रसभा

22. जीतू वर्मा

23. सर्वेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा

24. भूपेन्द्र सिंह यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय

25. योगेश यादव, गाजीपुर

26. अभिषेक यादव

27. वैभव सैनी, प्रदेश सचिव छात्रसभा

28. श्री उदयवीर सिंह, एमएलसी

29. डा फिदा हुसैन अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा

30. त्रिशुलधारी सिंह, छात्रसभा

31. कार्तिक तिवारी ‘शैलू’ प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा

32. नागेन्द्र सिंह यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed