फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expedited Disposal of Revenue Cases in Ayodhya: 490 Cases Resolved in One Month

Lucknow News: अयोध्या में राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण, एक माह में 490 मामलों का निकला हल

Tue, 02 Jun 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Expedited Disposal of Revenue Cases in Ayodhya: 490 Cases Resolved in One Month
अयोध्या। जनपद में वर्षों से लंबित वादों के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने अभियान चलाया है। एक महीने में ही पांच और तीन वर्ष से अधिक लंबित 2957 राजस्व मामलों में 490 का निस्तारण कर दिया गया है। इनमें पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामले अधिक निपटाए गए हैं। इन्हें निस्तारित करने की दर लगभग 24 फीसदी रही है।
विज्ञापन

जनपद में पांच वर्ष से अधिक समय से 939 और तीन वर्ष से अधिक समय से 2018 मामले लंबित चल रहे हैं। यह मामले अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अन्य मजिस्ट्रेट तथा तहसील स्तर पर लंबित रहे हैं। इन मामलों की संख्या कम करने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया और नियमित रूप से सुनवाई कर इनमें से 490 मामले सुलझा लिए। पांच वर्ष से अधिक के 939 में 225 और तीन वर्ष से अधिक समय के 2018 मामलों में 265 वाद निबटा कर वादकारियों को लाभ पहुंचाया गया। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द सुनवाई करते हुए राजस्व वादों के लंबित होने की स्थिति में कमी लाई जाए।
विज्ञापन

कोट
अधिकारियों को नियमित सुनवाई करने, अनावश्यक रूप से लंबित मामलों के कारणों का गहन परीक्षण करने को कहा गया। समयबद्ध समाधान पर भी विशेष जोर है। न्यायालयों में गुणवत्तापूर्ण आदेश पारित करने और न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वादों के निस्तारण की स्थिति की हर माह समीक्षा कर इसे कम से कम करने की कोशिश होगी। - शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वादों के निस्तारण की स्थिति

कोर्ट पांच वर्ष से अधिक तीन वर्ष से अधिक कुल
अपर जिलाधिकारी, सीआरओ और अन्य मजिस्ट्रेट 53 44 97
तहसील सदर 39 26 65
सोहावल 10 43 53
बीकापुर 64 54 118
मिल्कीपुर 54 71 125
रुदौली 05 27 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed