{"_id":"5d8a2cae8ebc3e01665e47e9","slug":"expansion-of-sriram-janmbhoomi-nirman-nyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास का विस्तार, प्रतिभा ठाकुर बनाई गईं राष्ट्रीय महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास का विस्तार, प्रतिभा ठाकुर बनाई गईं राष्ट्रीय महासचिव
Tue, 24 Sep 2019 08:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
महंत जन्मेजय व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत व श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास के संस्थापक महंत जन्मेजय शरण ने सोमवार को न्यास का विस्तार किया। सूरत गुजरात की रहने वालीं प्रतिभा जयेश ठाकुर को न्यास का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जिसका पूरे देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। रामनगरी में भव्य राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के उपरांत केंद्र एवं प्रदेश की सरकार एवं सभी धर्माचार्यों के सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि निर्माण न्यास द्वारा भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। अब कोई भी मंदिर निर्माण नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
बताया कि महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष पद पर रणजीत सफेलकर नागपुर को नियुक्त किया गया है। हरिद्वार से स्वामी श्रीनामदेव जी को संगठन मंत्री बनाया गया। नव नियुक्त महासचिव प्रतिभा ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है उसका वे पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन करेंगी और राममंदिर निर्माण शुरू होने पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ाभक्तमाल के महंत अवधेश दास, महंत परमहंस दास, महंत नागा रामलखन दास, श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के उपाध्यक्ष संतोष मिश्र, सुषील सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।