फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expansion of e-ICU of Lokbandhu Hospital begins, admission will be done on 30 beds

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल के ई आईसीयू का विस्तार शुरू, 30 बेड पर होगी भर्ती

Sun, 19 Apr 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Expansion of e-ICU of Lokbandhu Hospital begins, admission will be done on 30 beds
लोकबंधु अस्पताल।
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में आईसीयू विस्तार की बाधाएं दूर हो गई हैं। पिछले साल हुए अग्निकांड के बाद से सीमित क्षमता पर चल रहे आईसीयू के पुनर्निर्माण का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। मई के अंत तक अस्पताल में 30 बेड की क्षमता वाला अत्याधुनिक ई आईसीयू पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


पिछले साल 14 अप्रैल की रात अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित महिला वार्ड में भीषण आग लग गई थी। धुएं के कारण आईसीयू और ओटी को बंद करना पड़ा था। करीब एक महीने तक आईसीयू ठप रहने के बाद इसे पहले चार बेड और फिर विस्तार कर 10 बेड किया गया, मगर बजट के अभाव में लंबे समय से इसका पूर्ण विस्तार अटका रहा।
विज्ञापन


अब शासन से बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मई तक काम पूरा कर भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में संचालित 10 बेड के आईसीयू की क्षमता विस्तार के बाद 30 बेड हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई आईसीयू से मरीजों को मिल रही राहत
लोकबंधु अस्पताल (300 बेड क्षमता) में फिलहाल ई-आईसीयू का सफल संचालन हो रहा है। इसके लिए एक बड़े कॉरपोरेट हॉस्पिटल के साथ एमओयू किया गया है। ई-आईसीयू तकनीक के जरिये विशेषज्ञ डॉक्टर डिजिटल माध्यम से मरीजों की स्थिति की निगरानी करते हैं और उपचार की सलाह देते हैं। इससे सरकारी अस्पताल में भी मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed