फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exibition room for odop will make in gomti nagar

गोमती नगर में 10 करोड़ रुपये से बनेगा ओडीओपी का प्रदर्शन कक्ष

Fri, 29 Jan 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Exibition room for odop will make in gomti nagar
गोमती नगर के विराज खंड में 10 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शन कक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस भवन में कारीगरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के लिए सभागार तथा उद्यमियों के लिए सुविधा केंद्र भी स्थापित कराया जाएगा। उप्र. हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम के 600 वर्गमीटर के भूखंड में यह भवन बनेगा।
यह फैसला बृहस्पतिवार को लोक भवन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में यूपी हैंडीक्राफ्ट्स डवलपमेंट एंड माकेर्टिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में कोलकाता एवं केवड़िया गुजरात में निगम के प्रदर्शन कक्षों के सुचारु संचालन के लिए आउटसोर्स के माध्यम से एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर को नियुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही निगम के सेवानिवृृत्त कार्मिकों के देयकों का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि गंगोत्री शो-रूम की आय बढ़ाने के लिए वहां रखे पुराने स्टॉक पर छूट प्रदान कर बिक्री की जाए।
साथ ही ओडीओपी उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत ओडीओपी उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए मूल्य निर्धारण किया जाएगा।
विशेष अवसरों पर ओडीओपी उत्पादों पर छूट भी दी जाएगी। इससे ओडीओपी उत्पादों की ब्रिकी बढ़ेगी। साथ ही त्योहारों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर छूट मिलने से ग्राहकों को भी लाभ होगा।

बैठक में यूपी हैंडीक्राफ्ट्स डवलपमेंट एंड मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कंपनी सचिव सीपी शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी ओडीओपी विवेक वार्ष्णेय, उप अधिशासी अधिकारी एसआर सहाय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed