फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exhibition on Prime Minister Narendra Modi life in BJP headquarter.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मुख्यालय पर लगी प्रदर्शनी का योगी ने किया उद्घाटन, कही ये बातें

Tue, 17 Sep 2019 12:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Exhibition on Prime Minister Narendra Modi life in BJP headquarter.
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 70 वर्षों से चले आ रहे राजनीति के एजेंडे को बदल दिया है। पहले देश में जाति, मजहब और व्यक्ति आधारित राजनीति होती थी, लेकिन अब देश हित को केंद्र में रखकर गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिला कल्याण की राजनीति हो रही है। उन्होंने ये बातें सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहीं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सवा पांच वर्ष में न केवल भारत को हर दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में काम किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ताकतवर देश के रूप में भारत का सम्मान भी बढ़ाया। मोदी का कृतित्व व व्यक्तित्व देश व दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल में महज 100 दिन में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का साहसिक कार्य किया है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया। वैश्विक मंच पर भारत की इतनी बड़ी सफलता पहली बार देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय भी मोदी के नेतृत्व में लिया गया। योगी ने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रत्येक किसान को 6 हजार रुपये दिए गए हैं। दूसरे कार्यकाल में 100 दिन में मोदी सरकार ने हर घर नल की योजना और जल संरक्षण के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। 

उन्होंने कहा कि मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों को लेकर जो प्रदर्शनी लगाई गयी है वह विभिन्न पक्षाें और वर्ग के लोगों के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा लें कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव 

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी से तपस्या, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी देश व समाज हित में जुटे रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण को ध्येय मानकर अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और सेवा भाव से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इसके दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैंप, रक्तदान व पौध रोपण सहित जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला मौजूद रहे। 
 

प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से बताई मोदी के जीवन की कहानी 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी में उनके जीवन की पूरी कहानी बयां की गई है। इसमें मेहसाना स्टेशन पर सैनिकों को चाय पिलाते बाल दामोदर दिखेंगे तो सर्जिकल, एयर स्ट्राइक और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए समाप्त कर भारत को वैश्विक मंच पर ताकतवर देश के रूप में पेश करने वाले प्रधानमंत्री दिखाई देंगे। 

चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री तक के सफर की कहानी कार्यकर्ताओं और दर्शकों के लिए प्रेरणादायी बन गई। प्रदर्शनी में बचपन में स्कूल की पढ़ाई से लेकर खेल-खेल में मगरमच्छ के बच्चे को उठाकर लाने, एक प्रचारक के रूप में संगठन को मजबूत करने से लेकर मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास की कहानी को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। 

प्रधानमंत्री के रूप में देश को आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से मजबूत करने के साथ विश्वपटल पर देश का सम्मान बढ़ाने की कहानी का भी चित्रण किया है। 20 सितंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने, ट्रिपल तलाक समाप्त करने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसी उपलब्धियां दिखाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed