{"_id":"9165d0158a8d27d25b16d367147adb50","slug":"executive-lounge-are-developed-on-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर बनाए जाएंगे आरामदायक लाउंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर बनाए जाएंगे आरामदायक लाउंज
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 02 Jul 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी एक साल के अंदर 16 रेलवे स्टेशनों पर एक्जीक्यूटिव लाउंज स्थापित करेगा। इसी माह लखनऊ, आगरा कैंट और गोरखपुर रेलवे स्टेशनों पर विस्तृत लाउंज स्थापित करने के लिए आईआरसीटीसी ने भारतीय रेलवे के साथ समझौते पर हस्ताक्षर भी किया है।
विज्ञापन
इन लाउंज में नहाने,कपड़े बदलने,वाई-फाई, लाइव टेलीविजन, बुफे सेवाओं, न्यूजपेपर, बुक, ट्रेन सूचना प्रणाली की सुविधा होगी। यहां यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने नवंबर 2014 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह का लाउंज बनाया था। फिलहाल रेलवे इन स्टेशनों के मुख्य प्लेटफॉर्म पर भूतल में जगह ढूंढ रहा है जिसे लाउंज बनाने केलिए आईआरसीटीसी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन