{"_id":"5f82d0bd8ebc3e74f325cc0e","slug":"excise-department-issued-instructions-in-view-of-bihar-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग सतर्क, विशेष सतर्कता के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग सतर्क, विशेष सतर्कता के दिए निर्देश
Sun, 11 Oct 2020 03:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
बिहार में होने वाले सामान्य निर्वाचन और यूपी में होने वाले उप चुनाव को देखते आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने विभाग की समीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब से होने वाले अवैध शराब के आवागमन और शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठाए जाएं। राज्य की सीमा पर चौकियां स्थापित कराएं। इसके तहत बिहार की सीमा से लगे जिलों की दुकानों की लगातार निगरानी की जाए और ओवररेटिंग की जांच करें। ओवर रेटिंग मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कम राजस्व हासिल करने वाले जिलों को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त करने के लिए जमीनी प्रयास करने के निर्देश दिए। आबकारी आयुक्त गुरुप्रसाद ने अवैध शराब के उत्पादन पर पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सितंबर में 2140.61 करोड़ रुपये राजस्व मिला है।
विज्ञापन