{"_id":"69013214132cae78c1009895","slug":"exchange-of-nurse-administering-expired-glucose-to-maternity-lucknow-news-c-13-knp1002-1445487-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने वाली नर्स का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने वाली नर्स का तबादला
विज्ञापन
लखनऊ। प्रसूता को एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने मुख्य आरोपी नर्स को काकोरी सीएचसी से हटा दिया है। उसका तबादला बेहटा सीएचसी में कर दिया गया है। साथ ही ओटी इंचार्ज नर्स व चीफ फार्मासिस्ट को कठोर चेतावनी दी गई है।
काकोरी के नरौना गांव निवासी काजोल को परिजनों ने प्रसव के लिए काकोरी सीएचसी में भर्ती कराया था। जेठ नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार सुबह सिजेरियन प्रसव के बाद स्टाफ नर्स शांति ने काजोल को एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। काजोल को क्वीनमेरी में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर है।
परिवारीजनों ने एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने पर हंगामा किया था। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसने पड़ताल के बाद रिपोर्ट सौंप दी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स शांति को प्रशासनिक आधार पर बेहटा सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया है। चीफ फार्मासिस्ट मंजू शाक्य और ओटी इंचार्ज स्टाफ नर्स रेखा को कठोर चेतावनी दी गई है।