फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Excavation in the basement caused the collapse of the boundary wall of Kritika Apartment in CG City.

Lucknow News: बेसमेंट खोदाई से सीजी सिटी में ढही कृतिका अपार्टमेंट की बाउंड्री

Fri, 24 Apr 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Excavation in the basement caused the collapse of the boundary wall of Kritika Apartment in CG City.
दीवार में आई दरार।
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड स्थित एलडीए की सीजी सिटी में कृतिका अपार्टमेंट की बाउंड्री का कुछ हिस्सा ढह गया है। सड़क भी धंस गई है। पड़ोस के प्लॉट में बेसमेंट की खोदाई के कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन


निजी बिल्डर मेसर्स डीपीएस कॉन्ट्रेक्टर प्लॉट संख्या ए-31 पर बेसमेंट का निर्माण कर रहा था। खोदाई के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए। इस लापरवाही के कारण बाउंड्री दरक गई और ढह गई। हालांकि, इस घटना में कोई व्यक्ति चोटिल या घायल नहीं हुआ है। घटना से अपार्टमेंट के आवंटियों में डर का माहौल है। उन्होंने एलडीए से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित होने तक काम बंद रखने की मांग की है। जानकारी के बाद एलडीए के इंजीनियरों ने मौके का निरीक्षण कर काम बंद करा दिया है।
विज्ञापन


एलडीए के जोनल अभियंता रवि नंदन सिंह ने बताया कि बेसमेंट निर्माण का मानचित्र पास है। उन्हें बाउंड्री में दरार की जानकारी क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता से मिली थी। मौके का मुआयना करने के बाद बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है। इसमें पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा गया है। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि बिल्डर से बाउंड्री और सड़क के नुकसान का हर्जाना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed