लखनऊ यूनिवर्सिटीः 20 दिन कक्षाओं के बाद होगी परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय 20 दिन कक्षाएं संचालित करने के बाद ही सेमेस्टर की परीक्षा शुरू करेगा। ये कक्षाएं सिर्फ सेमेस्टर प्रणाली वाले विद्यार्थियों के लिए होगी।
वार्षिक परीक्षा की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी। लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा के बाद सभी विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की और परीक्षा, प्रवेश, रिजल्ट तथा नए सत्र के संबंध में चर्चा की।
कुलपति प्रो. राय ने बताया कि विवि के काफी शिक्षकों ने ई-कंटेंट उपलब्ध कराकर ऑनलाइन क्लास लेकर सिलेब्स पूरा कराने की कोशिश की है, लेकिन विवि और महाविद्यालयों के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल सका।
ऑनलाइन क्लास के बाद भी विद्यार्थियों के सवाल हो सकते हैं। इन सवालों का निपटारा क्लास में ही हो सकता है। लॉकडाउन खुलने के बाद करीब 20 दिन तक कक्षाएं लगेगी, जिसके बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। बैठक के दौरान प्रश्नपत्र बनाने पर भी चर्चा हुई।
इस संबंध में पहले गठित समिति की सिफारिश के अनुसार प्रश्नपत्र निर्माण में पुरानी व्यवस्था समाप्त करने तथा इसे विकेंद्रीकृत करने का फैसला किया गया है।
परीक्षा के कई विकल्पों पर विचार
राज्यपाल ने विवि की परीक्षा, मिड सेमेस्टर तथा ई-कंटेंट के संबंध में एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया है।
फिलहाल समिति ने अपनी सिफारिशें नहीं दी हैं, लेकिन शासन स्तर पर इसके कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत परीक्षा की अवधि तीन घंटे से घटाकर दो घंटे करके एक दिन में तीन पाली में परीक्षा कराने, बचे हुए प्रैक्टिकल कराने के बजाय उनकी पढ़ाई और परीक्षा अगले सत्र में लेने जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई।
तैयार किए 250 वीडियो व्याख्यान और 1612 ई-कंटेंट
इसके अलावा अलग-अलग माध्यमों से कुल 1612 ई-कंटेंट विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुके हैं। विद्यार्थियों के ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं तथा उनका टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक दोनों को इससे जोड़ा जा रहा है।
सरकार के निर्देशों का इंतजार
हम लोग सात दिन की तैयारी के बाद परीक्षा कराने की स्थिति में होंगे। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों के लिए 20 दिन की कक्षाओं का संचालन करने के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि कोई भी फैसला शासन की ओर से जो निर्देश जारी होने के बाद ही लिया जाएगा। विभागाध्यक्षों की बैठक में परीक्षा, पढ़ाई तथा दाखिलों पर भी चर्चा की गई। - प्रो.आलोक कुमार राय, कुलपति, लविवि