{"_id":"693dd48d5a4bed3d630434e1","slug":"examinations-go-beyond-books-understanding-and-wisdom-will-also-fetch-marks-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1515690-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किताबों से आगे निकली परीक्षा, समझ व विवेक भी दिलाएंगे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किताबों से आगे निकली परीक्षा, समझ व विवेक भी दिलाएंगे नंबर
Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में चल रही छमाही परीक्षा इस बार केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है। बच्चों से विषय आधारित प्रश्नों के साथ-साथ उनकी समझ, सोच और मनोस्थिति को भी परखा जा रहा है। उद्देश्य यह है कि यदि किसी छात्र को विषय की गहरी जानकारी न हो, तो वह अपने अनुभव और विवेक के आधार पर भी उत्तर दे सके।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में 16 दिसंबर तक छमाही परीक्षा आयोजित की जा रही है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक रूप से ली जा रही है। अन्य कक्षाओं में मौखिक और लिखित दोनों स्तरों पर मूल्यांकन किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कटियार के अनुसार विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रश्नपत्रों में प्रत्येक कक्षा के लिए विषय आधारित प्रश्नों के साथ-साथ बच्चों के आसपास के वातावरण, रहन-सहन और खानपान से जुड़े सवाल शामिल किए गए हैं। इससे बच्चों की वास्तविक समझ और सोचने की क्षमता सामने आ सके।
विज्ञापन
शिक्षकों के अनुसार, कक्षा पांच की सामाजिक विज्ञान परीक्षा में पर्यावरण संरक्षण पर निबंध, सब्जियों की सफाई व उनके नाम, खेतों में गेहूं और चने की बोआई व सिंचाई, जंगलों के लाभ, कीट-भक्षी पौधों के नाम तथा रात में देखने वाले जीवों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
इसी तरह कक्षा आठ की विज्ञान परीक्षा में एलपीजी गैस, विभिन्न जंतुओं के नाम, चुंबक, धूम्रपान से होने वाले नुकसान और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से जुड़े सवाल शामिल किए गए। अधिकांश प्रश्न ऐसे रखे गए हैं, जिन्हें छात्र अपनी सामान्य समझ और अनुभव के आधार पर भी हल कर सकते हैं।
-- -
छह खंडों में बंटी है छमाही परीक्षा
छमाही परीक्षा के प्रश्नपत्रों को छह खंडों में विभाजित किया गया है। इनमें बहुविकल्पीय, मिलान, रिक्त स्थान, सही-गलत, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं। विषयवार परीक्षा में मौखिक के अलावा गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, पर्यावरण अध्ययन, नैतिक शिक्षा, कला-संगीत, खेल और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों को शामिल किया गया है।