फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examination will be conducted for part time phd in Bhasha University.

भाषा विश्वविद्यालयः पार्ट टाइम पीएचडी में दाखिले के लिए भी देनी होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 20 Apr 2023 05:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Apr 2023 05:12 PM IST
सार

भाषा विश्वविद्यालय ने पीएचडी की 30 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही विवि ने पहली बार अभ्यर्थियों को पार्टटाइम पीएचडी करने का अवसर भी दिया है।

विज्ञापन
Examination will be conducted for part time phd in Bhasha University.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

भाषा विश्वविद्यालय में पार्टटाइम पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब प्रवेश परीक्षा देनी होगी। नौ सीटों पर प्रवेश के लिए विवि ने अपने पीएचडी अध्यादेश में संशोधन कर दिया है। इस पर बृहस्पतिवार की कार्यपरिषद में मुहर लगेगी।

विज्ञापन

भाषा विश्वविद्यालय ने चार वर्षों के बाद एक बार फिर से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीएचडी की 30 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही विवि ने पहली बार अभ्यर्थियों को पार्टटाइम पीएचडी करने का अवसर भी दिया है। इसके लिए विभिन्न विभागों में नौ सीटें आवंटित की गई हैं। इन पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को रेग्युलर सीटों की तरह प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इसके लिए विवि ने अपने पीएचडी अध्यादेश में संशोधन भी किया है।

विज्ञापन

नए सदस्य पदभार ग्रहण करेंगे
भाषा विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इस पर राजभवन ने तीन नए लोगों को इसका सदस्य मनोनीत किया है। ये कार्यपरिषद में पदभार ग्रहण करेंगे। इन सदस्यों में कानपुर विश्वविद्यालय से प्रो. सुधांशु पांड्या, बनारस से डॉ. कविता राव और केकेवी कॉलेज के प्रो. जयशंकर प्रसाद पांडेय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाषा विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजयकृष्ण यादव का कहना है कि पीएचडी अध्यादेश में संशोधन कर पार्टटाइम सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का प्रावधान किया गया है। कार्यपरिषद में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

तीसरे सेमेस्टर के परिणाम जारी
भाषा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बुधवार को तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि बीटेक, एमटेक, बीए ऑनर्स, एमए, एमजेएमसी, बीएससी ऑनर्स और एमएससी गृह विज्ञान सहित अन्य सभी पाठ्यक्रमों के तीसरे सेमेस्टर के परिणाम विद्यार्थी वेबसाइट www.kmclu.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed