{"_id":"659a85a02c10808a7f05b59a","slug":"examination-of-labourers-will-be-held-from-23-to-30-january-will-go-to-isreal-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस्राइल जाने वाले 10 हजार श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे एक लाख 37 हजार रुपये, 23 से शुरू होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस्राइल जाने वाले 10 हजार श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे एक लाख 37 हजार रुपये, 23 से शुरू होगी परीक्षा
Sun, 07 Jan 2024 05:16 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:16 PM IST
सार
इस्राइल और भारत सरकार के बीच हुई अनुबंध के तहत इन श्रमिकों को हर महीने एक लाख 37 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा भी इस्राइल के परीक्षक लेंगे।
विज्ञापन
अलीगंज राजकीय आईटीआई संस्थान में अधिकारियों ने किया निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल जाने वाले श्रमिक रोजगारों की 23 से 30 जनवरी तक परीक्षा होगी। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होने वाली परीक्षा में 10 हजार श्रमिक अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे, जिनकी परीक्षा इस्राइल के परीक्षक लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार की मंशा है कि हर हाथ में रोजगार हो। इसी उद्देश्य से इस्राइल में भारतीय श्रमिकों को रोजगार देने का संकल्प लिया गया है। इस्राइल सरकार व केंद्र सरकार के मध्य हुए अनुबंध के तहत 10 हजार प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को एक लाख 37 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एएसपी ने किया रेप!: 'मुझे स्टडी मटीरियल देने के बहाने होटल में बुलाया', बेहोश कर बनाए संबंध; पीड़िता की जुबानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: गुपचुप तरीके से प्रत्याशी घोषित कर रही है सपा, ये नाम हुए तय, कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक कुणाल सिंल्कू ने बताया कि श्रमिक अभ्यर्थियों को शटरिंग कारपेंटर, आयरन वेंडिंग व सेरेमिक टाईल, प्लास्टरिंग का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि श्रमिकों की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शनिवार को विभाग के अन्य अधिकारियों ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। निरीक्षण व समीक्षा बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यकांत, मंडल संयुक्त निदेशक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।