{"_id":"6784e4051d8a5f86eb006e61","slug":"examination-for-admission-to-jawahar-navodaya-vidyalaya-will-be-held-on-18th-january-in-lucknow-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आ गई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की डेट, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र; यहां पढ़ें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आ गई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की डेट, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र; यहां पढ़ें डिटेल
Mon, 13 Jan 2025 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:29 PM IST
सार
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की डेट आ गई है। आगे पढ़ें और जानें प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
विज्ञापन
Exam 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में 18 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र सीबीएसई की बेवसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ से डाउनलोड कर सकते हैं। अभिभावकों को इस बात का ध्यान रखना होगा की परीक्षा में शामिल होने वाले उनके बच्चे का प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट साफ होना चाहिए।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अपलोड हुई परीक्षा केंद्रों की सूची
राजधानी के हर ब्लॉक में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नवोदय विद्यालय की प्राचार्य साधना शुक्ला ने बताया परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड है यदि किसी के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि है तो उसमें अभी संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार 3593 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इन नौ केंद्रों पर होगी परीक्षा
- बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज बीकेटी
- राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज
- राम पाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज
- बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज
- राजकीय जुबली इंटर कॉलेज
- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज
- वीरांगना उदादेवी गर्ल्स इंटर कॉलेज
- काशीश्वर इंटर कॉलेज
- उत्तर प्रदेश राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज
- लाला राम स्वरूप शिक्षण संस्थान इंटर कालेज बंथरा