फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exam special trains

Lucknow News: लखनऊ से गोरखपुर के बीच 10 जून तक चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Sun, 07 Jun 2026 05:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
exam special trains

विज्ञापन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तैयारी


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 10 जून तक गोरखपुर से लखनऊ के बीच चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेशभर में करीब 28 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए रविवार से दस जून तक चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए रात 12:20 बजे बादशाहनगर व रात 12:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन लखनऊ जं. से शाम सवा छह बजके चलकर बादशाहनगर से शाम 6:48 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों के रास्ते गोरखपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए बादशाहनगर शाम 5:42 बजे व लखनऊ जंक्शन शाम सवा छह बजे पहुंचेगी। वापसी में 05006 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष लखनऊ जंक्शन से दोपहर डेढ़ बजे चलकर बादशाहनगर दोपहर 1:52 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों के रास्ते गुजरते हुए गोरखपुर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में जनरल के दस कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed