फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exam of first semester of MBA now will from 23rd March

लविविः एमबीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी टली, अब 23 मार्च से होंगी

Sun, 27 Feb 2022 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Exam of first semester of MBA now will  from 23rd March
लखनऊ विवि में एमबीए प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम अब 23 मार्च से होंगे। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के एमबीए पहले सेमेस्टर की दो मार्च से प्रस्तावित परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। अब यह परीक्षाएं 23 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन द्वारा इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जो विवि की वेबसाइट पर अपलोड है।
विभाग की ओर से पूर्व में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित की गई थीं। किंतु विद्यार्थियों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
वहीं विवि प्रशासन अन्य कोर्सों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 23 मार्च से प्रस्तावित कर रहा है। इसे देखते हुए अब यहां की परीक्षाएं भी 23 से 29 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

कुलपति ने किया परीक्षा का निरीक्षण
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अटल ब्लॉक में चल रही स्नातक व वनस्पति विज्ञान व व्यापार प्रशासन विभाग में बीएससी-बीकॉम की चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इस दौरान उन्होंने विभागों की स्थिति भी देखी और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण में चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, चीफ प्रोवोस्ट व हेड प्रो. नलिनी पांडेय, प्रो. मनुका खन्ना, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, डॉ. ओपी शुक्ला, डॉ. आरबी सिंह साथ थे। प्रो. राय ने परीक्षा नियंत्रण केंद्र (कंडक्ट) का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed