{"_id":"5fa686cc8ebc3e9bc567c827","slug":"ews-reservation-will-be-applicable-in-phd-admission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी: पीएचडी प्रवेश में लागू होगा ईडब्ल्यूएस आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी: पीएचडी प्रवेश में लागू होगा ईडब्ल्यूएस आरक्षण
Sat, 07 Nov 2020 05:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन आखिरकार पीएचडी प्रवेश में भी ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने पर सहमत हो गया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। इसके बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले दिनों पीएचडी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन विवि ने इसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की थी, जिसका स्टूडेंट्स ने विरोध किया। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी। शुक्रवार को प्रवेश समिति में इसे लेकर काफी विस्तार से डीन व अन्य अधिकारियों के साथ कुलपति ने चर्चा की।
लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश समिति ने पीएचडी प्रवेश में भी ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसमें व्यवस्था दी गई है कि जिस विभाग में 10 या उससे अधिक सीटें होंगी, ईडब्ल्यूएस का लाभ वहीं दिया जाएगा। इससे कम में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं हो पाएगा।

Trending Videos
स्नातक में प्रवेश पूरा, कॉलेज में बची सीटों पर हो रहा प्रवेश
डॉ. दुर्गेश ने बताया कि बैठक में प्रवेश समन्वयक ने जानकारी दी कि स्नातक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसकी आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विवि में यूजी की संयुक्त प्रवेश काउंसिलिंग में 64 सहयुक्त कॉलेज भी शामिल थे, जिनकी सीटें नहीं भरी हैं। ऐसे में बीए, बीएससी, बीकॉम में कॉलेज अपने स्तर से विवि की प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं। व्यावसायिक कोर्सों में संबंधित संस्था के नियमों के अनुसार, प्रवेश लेने होंगे।