{"_id":"659daa95b4dd818530092de4","slug":"ews-certificates-will-be-issued-on-time-for-police-recruitment-candidates-nodal-officers-will-be-appointed-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र समय पर जारी होंगे, नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र समय पर जारी होंगे, नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे
Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
सार
राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने और पुलिस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी आवेदन पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती के लिए आवेदकों के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र समय पर जारी किए जाएंगे। राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने और पुलिस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी आवेदन पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने सात जनवरी के संस्करण में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की मांग बढ़ी तो शुरू हुआ अवैध वसूली का खेल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। राजस्व विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सुधीर गर्ग ने सभी जिलाधिकारियों को प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के लिए तहसील में लेखपालों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लेखपालों के मोबाइल नंबर तहसील कार्यालय पर चस्पा करने और ईडब्ल्यूएस सहित अन्य प्रमाण पत्र निर्धारित अवधि में पुलिस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी अभ्यर्थी प्रमाण पत्र के अभाव में आवेदन से वंचित नहीं रहे। उन्होंने प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए तहसील में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन