फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EVMs kept under CISF surveillance in Collectorate

Lucknow News: कलेक्ट्रेट में सीआईएसएफ की निगरानी में रखी गईं ईवीएम

Mon, 27 May 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
EVMs kept under CISF surveillance in Collectorate
ईवीएम जमा करने से पहले कागजों का मिलान करते कार्मिक। - फोटो : संवाद
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें सुरक्षित की गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को तैनात किया गया है। जहां अनाधिकृत लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रयुक्त ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र के इनर कार्डर एक प्लाटून सीआईएसएफ, एक प्लाटून पीएसी और चार सशस्त्र गार्द दो-दो घंटे की शिफ्ट में तैनात किया गया है। जबकि आउटर कार्डर में चार सशस्त्र गार्द, एक पुलिस टुकड़ी जिसमें एक एसआई, दो मुख्य आरक्षी, तीन पुरुष व दो महिला आरक्षी को तैनात किया गया है। जवानों ने परिसर की बैरीकेडिंग कर उसे अभेद्य दुर्ग बनाकर उसके आसपास लोगों का आना जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध मतगणना तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

देर रात तक जमा होती रहीं ईवीएम
लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम छह बजे मतदान का कार्य समाप्त हुआ। रात नौ बजे तक पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पीठासीन अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रात 12 बजे तक अपने कागजातों का मिलान किया। इसके चलते ईवीएम मशीन जमा करने का काम देर रात तक चलता रहा। ऐसे में कई पीठासीन अधिकारी अपनी बारी के इंतजार में ईवीएम मशीन को सिरहाने रखकर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव सकुशल संपन्न होने पर डीएम व एसपी ने दी बधाई
लोकसभा चुनाव शनिवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह राहत महसूस कर रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी कृतिक शर्मा व पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने इसके लिए जिलेवासियों के साथ ही समाचार पत्र प्रतिनिधियों, पीठासीन अधिकारियों व मतदान कर्मिकों सहित पुलिस, पीएसी, होमगार्ड व चौकीदारों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed