फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EVM and VVPAT will remain safe for 45 days after counting of votes

Lucknow News: मतगणना के 45 दिन तक सुरक्षित रहेगी ईवीएम व वीवीपैट

Tue, 04 Jun 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT will remain safe for 45 days after counting of votes
मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट में कराई गई बैरीकेडिंग। -संवाद
सबसे पहले आएगा भिनगा विधानसभा क्षेत्र का नतीजा, बाद में होगा वीवीपैट का मिलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। 18वीं लोकसभा के लिए हुए मतदान के मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से होगी। सुबह साढ़े सात बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। मतगणना के बाद सभी ईवीएम व वीवी पैट सील कर स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। जो 45 दिन तक सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान किसी प्रत्याशी ने न्यायालय में चुनाव को लेकर कोई दावा न किया तो 45 दिन बाद ईवीएम को वापस भेजा जाएगा।
भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाली इस मतगणना के बाद ही वीवीपैट की पर्चियों का मिलान कराया जाएगा। इसके लिए भिनगा विधानसभा क्षेत्र के 399 व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के 445 बूथ की पर्चियां एक साथ डाली जाएंगी। इसमें से विधानसभावार पांच-पांच पर्ची लॉटरी के माध्यम से निकाली जाएगी। कलेक्ट्रेट गेट से आगे बिना पास कोई नहीं जा सकेगा। जबकि वाहनों को विकास भवन व एआरटीओ कार्यालय परिसर के आसपास खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन

हर मेज पर रहेंगे तीन मतगणना कार्मिक
कलेक्ट्रेट के तथागत हॉल में मतगणना में भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। भिनगा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 29 राउंड में पूरी होगी। जबकि श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 32 राउंड में पूरी होगी। ऐसे में भिनगा विधानसभा क्षेत्र का परिणाम पहले आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवार मिलता रहेगा डाटा
लोकसभा चुनाव के मतों की गणना का चक्रवार डाटा दिया जाएगा। इसकी वेबकास्टिंग कराई जाएगी। साथ ही एक राउंड पूरा होने के बाद दूसरे राउंड की मतगणना शुरू होगी। कोई ईवीएम खराब होती है तो उसकी गणना सबसे बाद में वीवीपैट की पर्चियों से कराई जाएगी।
प्रतिबंधित होंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
मतगणना स्थल के आसपास मोबाइल, कैल्क्यूलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी रहे प्रतिबंधित रहेंगे। यहां तक कि कोई भी पार्टी प्रत्याशी, एजेंट, मतगणना कार्मिक, अधिकारी व कर्मचारी भी अपना मोबाइल आदि नहीं ले जा सकेगा। ऑब्जर्वर के अतिरिक्त शेष सभी के लिए इसे ले जाना पूरी प्रतिबंधित होगा।
देर से आ सकते हैं परिणाम
भिनगा विधानसभा क्षेत्र के 29 व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के 32 राउंड की मतगणना में छह से सात घंटे लग सकते हैं। इसके साथ ही क्रमवार दस वीवी पैट की पर्चियों की मिलान के कारण इसमें और समय लग सकता है। ऐसे में चुनाव परिणाम आने में देरी हो सकती है।
पैरामिलिट्री की निगरानी में होगी मतगणना
कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में होने वाली मतगणना पैरामिलिट्री की निगरानी में कराई जाएगी। साथ ही कलेक्ट्रेट गेट, कलेक्ट्रेट प्रवेश द्वार के दोनों तरफ व समाज कल्याण अधिकारी और अपर जिलाधिकारी कार्यालय के निकट बैरिकेडिंग कराई गई है। इससे आगे एजेंट, अधिकारी, मतगणना कार्मिक, आरओ, एआरओ व ऑब्जर्वर के अतिरिक्त अन्य किसी का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।
सुविधा एप पर मिलेगी राउंड वार जानकारी
जिलेवासी कलेक्ट्रेट में हो रही मतगणना की राउंड वार जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सुविधा एप पर देख सकते हैं।
होगा रूट डायवर्जन
मतगणना को लेकर भिनगा बहराइच फोरलेन पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। इसके लिए भिनगा के ईदगाह तिराहा व खरगौरा मोड़ पर बैरियर लगाया गया है। इतना ही नहीं निरीक्षण भवन व विकास भवन के पास मोड़ पर बैरियर लगाया जाएगा। हालांकि इस बीच रोडवेज बसों व छोटे वाहनों का आवागमन पहले की तरह बहाल रहेगा। विशेष आवश्यकता पर इन वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। कलेक्ट्रेट आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सुरक्षाबलों के वाहन एआरटीओ कार्यालय के पास रोके जाएंगे। जबकि भिनगा विधानसभा क्षेत्र से आने वाले एजेंटों के वाहन जिला पंचायत के बगल व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के एजेंटों के वाहन विकास भवन व कलेक्ट्रेट के मध्य खाली पड़े मैदान में रोके जाएंगे। यहीं से एजेंट छोटे गेट से होकर मतगणना स्थल जा सकेंगे।

तैनात रहेंगे 500 पुलिसकर्मी
मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। अग्निशमन दस्ता, वज्र वाहन सहित पीआरवी वाहनों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed