फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Evidence of developed architectural forms found in Gupta period temples

Lucknow News: गुप्तकालीन मंदिरों में स्थापत्य के विकसित रूप का मिला प्रमाण

Sat, 21 Feb 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Evidence of developed architectural forms found in Gupta period temples
गुप्तकालीन कला में सांस्कृतिक चेतना विषय पर व्याख्यान। 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य संग्रहालय की ओर से आयोजित अभिरुचि पाठ्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन शुक्रवार को ‘गुप्तकालीन कला में सांस्कृतिक चेतना’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. शैलेंद्र नाथ कपूर ने कहा कि संस्कृति से निर्मलता का निर्माण होता है और गुप्तकालीन कला इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। गुप्त काल के मंदिरों में गर्भगृह, मंडप, प्रदक्षिणा पथ और बरामदे का स्पष्ट प्रमाण मिलता है, जो उस समय की विकसित स्थापत्य परंपरा को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौथी से छठी शताब्दी का काल कला का स्वर्ण युग माना जाता है, जिसे गुप्तकाल के नाम से जाना जाता है। गुप्तकालीन मंदिरों की मूर्तियां, सिक्के और आभूषण अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे।
विज्ञापन


प्रो. कपूर ने गुप्त संवत को ईसवी सन् में परिवर्तित करने के संदर्भ में अल्बरूनी की पुस्तक का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके अनुसार शक संवत के 241 वर्ष बाद गुप्त संवत का आरंभ हुआ। इस अवसर पर पद्मविभूषण से सम्मानित विद्या दहेजिया ने भी गुप्तकालीन इतिहास और कला पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका, शारदा प्रसाद, प्रीति साहनी, डॉ. अनीता चौरसिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

गुप्तकालीन कला में सांस्कृतिक चेतना विषय पर व्याख्यान। 

गुप्तकालीन कला में सांस्कृतिक चेतना विषय पर व्याख्यान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed