फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Everyone is suffering from the heat, mercury is at 43.8 degrees

Lucknow News: गर्मी से हर कोई बेहाल, पारा 43.8 डिग्री पर

Fri, 31 May 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Everyone is suffering from the heat, mercury is at 43.8 degrees
कचहरी रोड पर दोपहर कडक़ धूप में छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले में गर्मी अपने रिकार्ड स्तर पर है। पिछले सात दिन से गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। बुधवार को जहां रिकार्ड तापमान रहा वहीं बृहस्पतिवार को तापमान में हल्की गिरावट रही। उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घर के बाहर हो या फिर अंदर, कहीं भी राहत मिलती नहीं दिखी। गर्म हवा और उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया है।
विज्ञापन

मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने आम जनजीवन के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह बदली रही, लेकिन हवा में गर्माहट रही, जिससे उमस ने पसीने से तरबतर किया। सुबह 9 बजे तापमान 33 डिग्री पहुंच गया और इस कारण सुबह से ही लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। कामकाजी लोग गर्मी के कारण घर से समय से पहले निकले और कार्यस्थल पहुंचने के बाद वहां से शाम को ही बाहर निकले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखे और कूलर फेल, रात में भी चैन नहीं
पंखे व कूलर हवा तो दे रहे हैं पर गर्मी के कारण इससे राहत नहीं मिल रही है। उमस से लोग परेशान हैं। आसमान में बादल छाने से फौरी राहत मिली। दोपहर के समय तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिसने शरीर को झुलसा दिया। एक भी पल राहत नहीं मिली। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा तो हर तरफ गर्मी का ही प्रकोप दिखा। इतनी गर्मी पड़ रही है कि रात के समय लोगों को नींद नहीं आ रही है। कूलर फेल हो चुके हैं।


रात में भी चल रही गर्म हवा
न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण रात में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। हालत यह है कि रात में भी गर्म हवा चल रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री रहा तो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान के बढ़ने से गर्मी का स्वरूप और प्रचंड हो गया है। बुधवार को पारा 47 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed