फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Everyone bowed down to the creator of the constitution

Lucknow News: संविधान निर्माता को सबने किया नमन

Sat, 15 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Everyone bowed down to the creator of the constitution
रायबरेली। जिलेभर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। शहर में हाथी पार्क के निकट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग जुटे। सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। डीएम माला श्रीवास्तव ने बचत भवन सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्र के प्रति की गई सेवाओं को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव संयुक्त समिति ने हाथी पार्क के निकट कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशांत कुमार, बृजलाल, कुलदीप, सत्य प्रकाश आदि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता एसके आर्या और संचालन नीरज कुमार ने किया। सुषमा, संगीता, दीपिका, पल्लवी, सौरभ, अनन्या, नव्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भंडारे में देर शाम तक प्रसाद वितरण हुआ। अपना दल कमेरावादी ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पैदल मार्च निकाला। इसमें हाफिज मो. मुबीन, मो. सईद, हमदान अहमद, श्रवण पटेल, देवेश कुमार मौजूद रहे। अखिल भारतीय संत गाडगे महासभा की ओर से आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने संकल्प दिवस के रूप में जयंती मनाई। वीरेंद्र यादव, श्याम सुंदर, ओपी यादव आदि ने विचार रखे। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेसियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन ने स्टेशन परिसर में आंबेडकर जयंती मनाई। विनोद कुमार, पिंकी दोहरे, डीपी नीरज, मुकेश कुमार, अजय गौतम आदि मौजूद रहे। डीह कस्बे में हुई सभा में भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य विजय विद्रोही, अमित यादव, फूलचंद्र मौर्य, टीपू सुल्तान, मो. अंसार, डा. हलीम ने विचार व्यक्त किए। अमावां ब्लॉक के जरैला गांव में भी बाबा साहब को याद किया गया। ग्रामीणों ने भंडारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कक्षा सात की नेहा ने सबसे अच्छा पोस्टर बनाया। दूसरा स्थान कक्षा तीन के ऋषभ मौर्य और तीसरा स्थान अभय सिंह व पल्लवी निर्मल को मिला। आयुषी रावत, सार्थक मौर्य, कृतिका मौर्य, कृष मौर्य, लक्ष्मी निर्मल, चंदन, अर्णव, अनामिका, सुहानी, अथर्व, अंजलि, वैष्णवी, ईशान, विकास ने भी पोस्टर बनाए। सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा में संस्थापक ओमप्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य अनिल यादव, संचालक अशोक मौर्य ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। अभिनव इंटर कॉलेज चतुर्भुजपुर में प्रधानाचार्य शशांक अग्निहोत्री, मणिशंकर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, सुशील, शुभम, सत्यम, नीलम, जयंती, वंदना, पूर्णिमा, प्रीति, अनीता ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
ऊंचाहार/रोहनिया। एनटीपीसी परियोजना में आंबेडकर जयंती पर 150 सफाई कर्मियों को वस्त्र, मच्छरदानी एवं सोलर लैंप बांटे गए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) गौतम कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुरेशचंद्र, राजेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। तहसील सभागार में एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, तहसीलदार अजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सत्याराज, सुजीत सिंह, धनराज यादव ने जयंती मनाई। कस्बे के एक लॉन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अनुपमा सिंह लोधी, रामदेव पाल, अभिलाष कौशल, राधेश्याम सोनी मौजूद रहे।


सरेनी क्षेत्र के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल एवं शहीद उच्च प्राथमिक विद्यालय में जयंती मनाई गई। शहीद स्मारक परिसर में हुए जयंती कार्यक्रम में अंकित, विनय, सुमित, शुभम आदि मौजूद रहे। दीनशाह गौरा विकास खंड के सभागार में बीडीओ अशोक सचान की अगुवाई में जयंती मनाई गई। सतीश कुमार, राजेंद्र यादव, रामबरन, अभिनव, बुधराम आदि मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। हरचंदपुर के पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र ने जयंती मनाई। जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय ने बाबा साहब के विचारों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई बताया। माधुरी देवी, संजय कुमार, सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed