{"_id":"594a76bd08df867f327667db7c7c44e8","slug":"every-village-has-its-own-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री बोले, हर गांव में बनेंगे स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मंत्री बोले, हर गांव में बनेंगे स्टेडियम
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री नारद राय ने कहा है कि प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच छोटे स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तत्काल व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
जिस जिले में पायका सेंटर विकसित नहीं हो पाए हैं उन्हें माह के अंत तक विकसित कर लिया जाए। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास व खेल प्रतिभाओं को आगे आने में सहयोग करें।
विज्ञापन
अधिक संख्या में खेलों के आयोजन किए जाएं। वह शनिवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने पूंजीगत अनुदान व वार्षिक अधिग्रहण अनुदान के तहत उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
धनराशि से विकसित पायका सेंटरों के संचालन की स्थिति तथा वर्षवार चयनित पायका सेंटर्स की बुकलेट उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मुख्य विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी से मिलकर पायका सेंटर्स की भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराएं।
युवा कल्याण महानिदेशक राम सिंह को निर्देश दिया कि वह सभी प्रमुख सचिव, सचिव, जिलाधिकारी व मंडलायुक्तों को पत्र भेजकर सूचित करें।