फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   every teacher of higher education department will be investigated

यूपीः उच्च शिक्षा विभाग के हर शिक्षक की होगी जांच

Sat, 27 Jun 2020 12:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
every teacher of higher education department will be investigated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत हर शिक्षक की नियुक्ति की जांच होगी। उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका. एस गर्ग ने शुक्रवार को जांच का शासनादेश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को एक जांच समिति और उपसमिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीएम को जांच पूरी कराकर 31 जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।    
विज्ञापन


जिलों में एडीएम की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनेगी। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक को सदस्य और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया जाएगा। समिति के पर्यवेक्षण में स्थलीय जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में एक समिति बनेगी। समिति में डीएम द्वारा नामित जिले के राजकीय महाविद्यालय के एक वरिष्ठ प्रवक्ता और संबंधित राज्य विवि के वित्त अधिकारी को सदस्य नामित किया जाएगा।
विज्ञापन


अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों की जांच के लिए डीएम द्वारा नामित एसडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जाएगी। समिति में जिले के राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय के एक वरिष्ठ प्रवक्ता को सदस्य नामित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के लिए समिति गठित

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए समिति गठित की है। चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में गठित समिति में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा के कुलपति प्रो. अशोक सिंघल, छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को सदस्य बनाया गया है। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed