फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Every researcher taking admission in PhD in BBAU is required to plant a tree

Lucknow News: बीबीएयू में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले हर शोधार्थी को एक पेड़ रोपना अनिवार्य

Tue, 15 Jul 2025 06:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
Every researcher taking admission in PhD in BBAU is required to plant a tree

विज्ञापन
● शोधकाल के दाैरान  शोधार्थी को पेड़ की करनी होगी देखभाल

लखनऊ।  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर  एक अनूठी शुरुआत की गई है। अब बीबीएयू  में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले हर शोधार्थी को एक पौधा लगाना अनिवार्य होगा। यही नहीं शोधकाल के दाैरान शोधार्थी को पाैधे  की  देखरेख की जिम्मेदारी  भी निभानी होगी।

बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के निर्देशन में आयोजित इस पहल के तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर की शोध वाटिका में  आम, अमरूद, नींबू, लीची, आंवला आदि का पाैधरोपण किया गया। इस माैके पर प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियां सामने हैं, ऐसे समय में युवाओं को प्रकृति के रक्षक के रूप में तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। यह पहल मात्र एक पौधा लगाने की औपचारिकता नहीं है।  इसका मूल उद्देश्य छात्रों के भीतर पर्यावरणीय चेतना को जागृत करना, उनमें जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed