फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Every person travels from zero to zero

Lucknow News: हर व्यक्ति शून्य से शून्य तक तय करता है सफर

Thu, 30 Jan 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Every person travels from zero to zero
किताब का विमोचन करते लोग।
लखनऊ। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में विद्यार्थियों में वेद, मंत्र के साथ संस्कृत की अलख जगाने वाले रमेश बहादुर सिंह की जिंदगी पर आधारित पुस्तक शून्य से शून्य तक का विमोचन बुधवार को किया गया। पेशे से अधिवक्ता रमेश बहादुर रायबरेली और उसके आसपास गुरुकुल पद्धति पर अंग्रेजी माध्यम के 23 स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुक में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक उपन्यासकार डाॅ. नरेश कात्यायन ने बताया कि पुस्तक में रमेश बहादुर सिंह के छात्र जीवन से लेकर उनके शिक्षा के प्रसार तक का सफर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि संसार में शून्य से शिखर तक का सफर नहीं होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिंदगी में शून्य से शून्य तक का सफर ही तय करता है। विमोचन कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशक अभिनव अग्रवाल, डा. चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed