{"_id":"5ea41b488ebc3e90b33af4ed","slug":"every-patient-will-be-tested-for-corona-before-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी से पहले हर मरीज की होगी कोरोना जांच, केजीएमयू प्रशासन ने जारी किया दिशानिर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी से पहले हर मरीज की होगी कोरोना जांच, केजीएमयू प्रशासन ने जारी किया दिशानिर्देश
Sat, 25 Apr 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सर्जरी से पहले अब सभी मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। लखनऊ में लगातार मिल रहे पॉजिटिव केसों को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने सर्जरी के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया है।
इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का ऑपरेशन से पहले कोविड-19 की जांच को नमूना लिया जाएगा। इसके लिए पर्चे पर प्री-ऑपरेटिव केस फॉर कोविड-19 लिखना होगा। कम इमरजेंसी वाले मरीजों को जांच के लिए न्यूरोलॉजी विभाग में बने ट्रॉयेज में ले जाया जाएगा।
पहले से तय ऑपरेशन वाले मरीजों की जांच को रेजिडेंट डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। वह पीपीई किट पहनकर सबसे पहले 10 बजे क्वीनमेरी जाएगा और यहां से नमूने लेगा। 10.30 बजे लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के मरीजों के नमूने लेगा।
विज्ञापन
11 बजे शताब्दी और 11.30 बजे ट्रॉमा सेंटर के मरीजों के सैंपल लेगा। पांच दिन लगातार ड्यूटी करने वाले रेजिडेंट को हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया जाएगा। यदि उसके द्वारा लिए नमूनों में कोई पॉजिटिव आता है तो उसे 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा।