फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   evening opd will available in kgmu from new year

केजीएमयू के इस बड़े बदलाव से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 31 Dec 2015 03:23 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
evening opd will available in kgmu from new year

केजीएमयू में एक जनवरी से इवनिंग ओपीडी शुरू होगी। ओपीडी शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि इसके लिए मरीज से 500 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। जांच व बेड के चार्ज अलग से देने होंगे।

विज्ञापन


कुलपति ने ओपीडी शुरू करने के लिए सभी विभागों के हेड को पत्र भेजा था। कई चिकित्सकों ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। हालांकि संचालन को अंतिम रूप देने के लिए सभी विभागों के हेड की बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


इसमें चिकित्सकों के नाम को अंतिम रूप देने, पंजीकरण शुल्क में उनका हिस्सा तय करने सहित कई अन्य फैसले लिए जा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक जनवरी को कई चिकित्सक ओपीडी में बैठने के लिए अपनी सहमति दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रविकांत का कहना है कि इवनिंग ओपीडी से होने वाली आय को रिसर्च के मद में खर्च किया जाएगा। कुछ हिस्सा चिकित्सकों को भी मिलेगा। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो सकेगी।

पहले भी हुआ था प्रयोग

evening opd will available in kgmu from new year

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना दिवस के 100 वर्ष पूरे होने के मौके को यादगार बनाने के लिए शताब्दी अस्पताल की स्थापना की योजना बनाई गई थी। 26 अप्रैल 2005 को सपा सुप्रीमो व तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इसकी नींव रखी थी।

तब कम शुल्क के बावजूद अस्पताल मरीजों को आकर्षित नहीं कर पाया। 50 रुपये पंजीकरण शुल्क और 300 रुपये परामर्श शुल्क देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना फेल हो गई। जिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए एक रुपये का पर्चा लेकर इलाज कराने वालों की लाइन लगती थी।

उनको शताब्दी अस्पताल में मरीज ही नहीं मिले। दो सालों में बमुश्किल लगभग 3500 मरीज ही वहां पहुंचे। इसी कारण इस ओपीडी को सितंबर 2012 में बंद कर दिया गया था। अब ईवनिंग ओपीडी में 500 रुपये पंजीकरण शुल्क लेकर कितने मरीज वहां पहुंचते हैं ये देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed