फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even today there is a chance to get your name added to the voter list

Lucknow News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज भी मौका

Sun, 10 Mar 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Even today there is a chance to get your name added to the voter list
रायबरेली। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज है। जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है। वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी दूर कराने के लिए सभी 2236 बूथों पर मतदाता सूची में दर्ज 21.23 लाख नाम पढ़कर लोगों को बताए गए। नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में मतदाता सूची को पढ़ने का काम 10 मार्च को भी होगा।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम वोटरलिस्ट में शामिल कराएं। मतदान के दौरान यदि कोई मतदान से वंचित रहा तो इसके लिए स्वयं बीएलओ जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ है। चुनाव आयोग को आशंका है कि कुछ लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, या फिर किन्हीं कारणों से उनके नाम सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। सभी पात्रों को मतदाता बनाने के लिए आयोग ने नौ और 10 मार्च को सभी बूथों पर मतदाता सूची को लोगों के सामने पढ़ने के साथ ही सूची से कटे लोगों के नामों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सदर तहसीलदार अनिल पाठक की मौजूदगी में सदर तहसील के राही ग्राम पंचायत के पंचायत घर में लोगों के सामने मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। एडीएम ने बीएलओ को आदेश दिए कि जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके फार्म करवाकर नाम वोटरलिस्ट में शामिल कराएं।
सदर तहसील क्षेत्र के संशिक्षा क्रिएटिव स्कूल दूरभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार, संत कंवर राम इंटर कालेज, बाल विद्या मंदिर रतापुर, एसजेएस स्कूल, महात्मा गांधी इंटर कालेज, आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज, वसी नकवी इंटर कालेज आदि बूथों पर भी मतदाता सूची पढ़ी गई। जिले के सभी 2236 बूथों पर मतदाता सूची पढ़ी गई।

नामांकन से पहले तक कर सकते आवेदन
एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वह बीएलओ से संपर्क कर या ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले तक जमा आवेदनों की जांच कराकर मतदाता सूची में वोटरों के नाम शामिल करवा दिए जाएंगे। कोई भी मतदान करने से वंचित नहीं रहेगा।


नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के सभी 2236 बूथों पर मतदाता सूची पढ़ी गई। 10 मार्च को भी यही काम बूथों पर होगा। सभी बीएलओ को वंचित लोगों के आवेदन कराकर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के आदेश दिए गए हैं।
- प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed