फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing with lady constable in lucknow

यूपी में पुलिस चौकी के पास महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी और हाथापाई

Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with lady constable in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ में गोमतीनगर थानाक्षेत्र के पत्रकारपुरम चौराहे पर शॉपिंग कर बेटी के साथ घर लौट रही महिला कांस्टेेबल के साथ युवक ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध किया तो साथी युवकों को आवाज लगाई और सिपाही से हाथपाई करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस टीम से भी युवक उलझ गए। थाने में तहरीर दी जिस पर एफआईआर दर्ज हुई। इसकेबाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चिनहट थाने में तैनात महिला सिपाही गोमतीनगर के पत्रकारपुरम केपास रहती है। बुधवार शाम बेटी के साथ पत्रकारपुरम चौराहे पर शॉपिंग करने गई थी। पत्रकारपुरम चौराहे के पास एक शोहदे ने छेड़खानी की, महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अचानक हाथापाई पर उतर आया। इसी दौरान अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया। महिला सिपाही ने अपनी बेटी को घर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

महिला कांस्टेबल ने बताया कि पीआरवी पुलिस टीम के पहुंचने पर युवकों ने कहा कि  आपस का मामला है, आप लोग चले जाओ। इसके बाद वह भी वापस चले गए। कांस्टेबल के मुताबिक उसने एसओ और सीओ गोमतीनगर को फोन मिलाया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इसके बाद महिला कांस्टेबल सीधे थाने पहुंची। उसने थाने में तहरीर दी। इसी दौरान एसओ गोमतीनगर भी थाने पहुंचे। उन्होंने महिला कांस्टेबल से बातचीत कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

संस्कृत विश्वविद्यालय से दबोचा गया आरोपी

eve teasing with lady constable in lucknow
आरोपी रामप्रवेश - फोटो : amar ujala
एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीम ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। टीम ने आरोपी युवक को विशालखंड स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी रामप्रवेश त्रिपाठी गोरखपुर का रहने वाला है। वह विश्वविद्यालय का छात्र है। एसओ के मुताबिक उसकेसाथ के युवक आए दिन चौराहे पर युवतियों के साथ छेड़खानी की वारदात करते हैं। आरोपी केसाथियों की तलाश की जा रही है। 

पत्रकारपुरम वीआईपी चौराहे पर महिला कांस्टेबल के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट की वारदात से आसपास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा और पुलिस चौकी के बावजूद हुए इस वारदात ने गोमतीनगर पुलिस के लिए खुली चुनौती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे पर पुलिस चौकी भले ही बन गई है लेकिन यहां हर वक्त पुलिस केजवान नहीं मिलते है। चौराहे पर पुलिस की गैरमौजूदगी के कारण ही इस तरह की वारदात बढ़ रही है। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि अगर पीआरवी के सिपाही वापस न जाते तो सारे युवक दबोच लिए गए होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed