{"_id":"8b192373f26f5e2133112bef1dc1e373","slug":"eve-teasing-in-chitrakoot-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स की कारस्तानी, महिला कोच में घुसकर की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स की कारस्तानी, महिला कोच में घुसकर की मनमानी
लखनऊ/ निशांत यादव
Updated Fri, 16 Aug 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही रेलवे ट्रेन में महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए योजनाएं बनाने में जुटा है लेकिन असलियत तो यह है कि मनचलों में इसका कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
ताजा मामला जबलपुर से लखनऊ आ रही ट्रेन चित्रकूट एक्सप्रेस का है, जहां कुछ मनचले जबरन महिला कोच में घुस गए और अभद्रता करने लगे।
सूत्रों की मानें तो ट्रेन के कानपुर पहुंचते ही कुछ युवक जोर-जबरदस्ती करके महिला कोच में घुस गए। फिर उन्होंने महिलाओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो वह अभद्रता करने पर उतारू हो गए। महिलाओं ने जीआरपी कंट्रोल रूम को फोन करके शिकायत दर्ज करा दी है।
फिलहाल ट्रेन लखनऊ नहीं पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि ज्यों ही गाड़ी लखनऊ आएगी, मनचलों को पकड़ लिया जाएगा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मनचले स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन