{"_id":"58cb7ea94f1c1b2e5a32a136","slug":"eve-teasing-by-chief-engineer-in-rapti-ganga-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर पति के साथ सफर कर रही महिला को रेलवे के चीफ इंजीनियर ने छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर पति के साथ सफर कर रही महिला को रेलवे के चीफ इंजीनियर ने छेड़ा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
आरोपी प्रशांत किशोर राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से देहरादून जा रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस में छेड़छाड़ का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। ट्रेन के एसी कोच में पति के साथ यात्रा कर रही देहरादून के एक विश्वविद्यालय में तैनात प्रोफेसर की पत्नी से एनईआर रेलवे के सीएसई ने छेड़छाड़ की।
पीड़िता के पति द्वारा जीआरपी को सूचना पर बाराबंकी रेलवे जक्शन पर आरोपी रेलवे अधिकारी ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने उसे धर दबोचा और हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने मामले में चलित एफआईआर दर्ज कराई है।
साथ ही हरदोई जीआरपी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। रेलवे के अधिकारी पूरे दिन मामले को दबाने में लगे रहे। शाम को जीआरपी ने थाना से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून जाने के लिए कुशीनगर जनपद निवासी प्रोफेसर दंपती गोरखपुर से देहरादून जा रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस (5005) के एसी फर्स्ट कोच में यात्रा कर रहा था। इसी कोच में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय में तैनात चीफ सिग्नल इंजीनियर प्रशांत किशोर राय किसी काम से मुरादाबाद जा रहे थे।

चीफ इंजीनियर ने पी रखी थी शराब
डेमो पिक
रात करीब एक बजे बाथरूम से निकल रही प्रोफेसर की पत्नी से इंजीनियर प्रशांत ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध महिला ने किया। शोर सुनकर कोच में अन्य लोग भी जाग गए। इसी बीच दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
रेलवे के लोगों की माने तो चीफ इंजीनियर ने शराब भी पी रखी थी। मामला बढ़ने पर पीड़ित महिला के प्रोफेसर पति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही पुलिस को सूचना देने की बात कही।
भोर करीब दो बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी कोच पर पहुंच गई पुलिस को देख आरोपी चीफ इंजीनियर ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने उसे दौड़ा कर धर दबोचा लिया। पीड़ित दंपती ने आरोपी के खिलाफ ट्रेन में ही चलित एफआईआर दर्ज कराई थी।

शाम को चीफ इंजीनियर को छोड़ा
आरोपी चीफ इंजीनियर
इस मामले की तहरीर पीड़ित ने हरदोई जीआरपी में है। मामला रेलवे के उच्चाधिकारी से जुड़ा होने के चलते रेलवे के अधिकारी सुबह से देरशाम तक मामले की लीपापोती में लगे रहे। पीड़िता के पति ने मामले में तहरीर व शिकायत ट्वीटर पर भी भेजे जाने की चर्चा है।
जीआरपी के प्रभारी बीआर भारती ने बताया कि बाथरूम जाने के दौरान रास्ते में ही उनका हाथ महिला से टकराया था। छेड़छाड़ नहीं की गई है। हरदोई से एफआईआर भेजी गई थी। लेकिन रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी जहां पर वादी ने तहरीर दी है। तहरीर को वापस भेज दिया गया है।
हरदोई जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कर यहां ट्रांसफर की जाएगी जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज होगी। चलित एफआईआर की कार्बन कॉपी यहां पर है। मूल कॉपी नहीं आने से अभी यहां भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। जीआरपी ने आरोपी चीफ इंजीनियर को थाना से शाम को करीब पांच बजे छोड़ दिया गया।