{"_id":"6a208e5a559eaf7044048b66","slug":"evaluation-will-be-done-on-the-basis-of-performance-of-sports-associations-sports-minister-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1767278-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल संघों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा मूल्यांकन : खेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल संघों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा मूल्यांकन : खेल मंत्री
विज्ञापन
लखनऊ। खेल मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि अब खेल संघों का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक संघ की रैंकिंग तैयार होगी और भविष्य में मिलने वाली सरकारी सुविधाएं, संसाधन तथा सहयोग इसी रैंकिंग के आधार पर तय किए जाएंगे। इससे खेल संघों में प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही बढ़ेगी।
बुधवार को खेल मंत्री की अध्यक्षता म प्रदेश के खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाई ने जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के व्यापक आयोजन पर जोर देते हुए नवोदय विद्यालय, विद्या भारती, सरस्वती शिशु मंदिर, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर मिल सके। बैठक में खेल संघों ने खेल उपकरणों, बेहतर खेल अवसंरचना, प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ाने और पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि की मांग रखी। बैठक में विशेष सचिव खेल कुमार विनीत और निदेशक खेल आरपी सिंह भी मौजूद रहे।