फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Europian banks will give budget to lucknow metro

...तो लखनऊ मेट्रो के लिए इस तरह जुटाया जाएगा पैसा

Wed, 08 Jul 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 08 Jul 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
Europian banks will give budget to lucknow metro

यूरोपियन यूनियन बैंक के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मेट्रो रूट का परीक्षण किया। बैंक इससे पहले एलएमआरसी के अधिकारियों से लंबी वार्ता भी इन लोगों ने की।

विज्ञापन


एलएमआरसी को उम्मीद है कि,न केवल आर्थिक मदद की तौर पर बल्कि विभिन्न ग्लोबल टेंडर में भी यूरोपियन बैंक की मदद चाहिए। एलएमआरसी के अधिकारियों को ये यात्रा बहुत ही सकारात्मक लग रही है बल्कि बैंक के अधिकारियों ने फिलहाल एलएमआरसी को ऋण देने को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


एलएमआरसी को ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो रेल परियोजना के संचालन को लेकर 6800 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसमें से 20-20 फीसदी राज्य और केंद्र सरकार से मिलेगा। जबकि करीब 4200 करोड़ रुपये मदद विदेशी ऋण के जरिये मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो को पैसे देने के लिए कई विदेशी बैंकों से चल रही है बात

Europian banks will give budget to lucknow metro

इस संबंध में एलएमआरसी यूरोपियन यूनियन बैंक,फ्रांसीसी बैंक ईएफबी और जापानी बैंक जाइका के संपर्क में है। मगर अभी तक केंद्र सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की स्वीकृति न मिलने की वजह से कोई भी एजेंसी ऋण देने के लिए राजी नहीं हो सकी है।

यूरोपियन बैंक के अधिकारियों ने एलएमएआरसी के अधिकारियों से लंबी बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने परियोजना की वित्तीय क्षमता,उसके डीपीआर,अब तक प्रगति,सरकार के सहयोग जैसे अनेक मुद्दों पर बातचीत की।

जिसके बाद में मंगलवार को बैंक के प्रतिनिधियों ने मेट्रो के निर्माणाधीन और उसके आगे के रूट का निरीक्षण किया। एलएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि,उन्होंने अब तक अपना कोई भी मंतव्य स्पष्ट नहीं किया है। मगर उम्मीद है कि, बहुत जल्द ही ऋण को लेकर बहुत ही सकारात्मक फैसला बैंक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed