फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Escalator or lift will be installed in Hanumangarhi in Ayodhya, Chief Secretary gave instructions

Lucknow News : अयोध्या में हनुमानगढ़ी में एस्केलेटर या लिफ्ट लगाई जाएगी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Fri, 13 Jan 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Jan 2023 07:59 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने कहा कि मार्गों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नई अयोध्या स्थापित होगी। देश विदेश के लोग अयोध्या आएंगे। रामायणकालीन भगवान राम के चरित्र और आदर्शों पर आधारित अयोध्या को विकसित करना है।

विज्ञापन
Escalator or lift will be installed in Hanumangarhi in Ayodhya, Chief Secretary gave instructions
हनुमान गढ़ी मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर पर दिव्यांगों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) या लिफ्ट लगाने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को अयोध्या के जन्मभूमि पथ और राम पथ पर चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने भगवान राम के चरित्र और आदर्श पर आधारित अयोध्या विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लोकभवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि मार्गों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नई अयोध्या स्थापित होगी। देश विदेश के लोग अयोध्या आएंगे। उन्होंने कहा कि रामायणकालीन भगवान राम के चरित्र और आदर्शों पर आधारित अयोध्या को विकसित करना है। उन्होंने इसके लिए विषय विशेषज्ञों से सुझाव लेने और दूरगामी परिणामों का भी आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से प्रभावित होने वाले लोगों को समुचित मुआवजे का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बैंच लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि जन्म भूमि पथ पर सुग्रीव किला से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर मार्ग का 51 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। भक्ति पथ  पर श्रृंगार हाट से श्री राम जन्म भूमि मंदिर मार्ग के लिए भूमि, भवन खरीदने और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की कार्यवाही की जा रही है। कुल प्रभावित 350 दुकानों का मुआवजा दिया जा चुका है। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव अजय चौहान, आवास आयुक्त  रणवीर प्रसाद, अयोध्या के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed