{"_id":"69977c0ec11595dd7804bef9","slug":"era-hospital-guard-beats-man-with-rod-lawyers-surround-police-station-lucknow-news-c-13-knp1002-1614371-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एरा अस्पताल में गार्ड ने राॅड से पीटा, वकीलों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एरा अस्पताल में गार्ड ने राॅड से पीटा, वकीलों ने थाना घेरा
Fri, 20 Feb 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल अधिवक्ता।
लखनऊ। ठाकुरगंज में बृहस्पतिवार रात पार्किंग विवाद के कारण एरा अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने साथियों के साथ अधिवक्ता व उनके दोस्तों को रॉड से पीट दिया। एक अधिवक्ता को काफी चोट आ गई। घटना से नाराज वकीलों ने कार्रवाई की मांग करते हुए ठाकुरगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 37 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।
न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह के मुताबिक उनके दोस्त अधिवक्ता शुभम यादव की मां एरा अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार रात वह शुभम और प्रदीप के साथ उन्हें देखने एसयूवी से अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल के गेट के पास वह एसयूवी पार्क करने लगे तो वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड अजीत यादव और आशुतोष अभद्रता करने लगा। आरोपियों ने एसयूवी की चाबी छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए 35 साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने अधिवक्ता आदर्श व उनके दोनों दोस्तों को रॉड से बुरी तरह से पीटा।
इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पिटाई से आदर्श का सिर फट गया। उनके दोनों साथी भी बुरी तरह जख्मी हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने साथी शुभम की जेब में रखे दस हजार रुपये भी लूट लिए। किसी तरह पीड़ित साथियों के साथ अस्पताल से ठाकुरगंज थाने पहुंचा।
विज्ञापन
थाने में एक घंटे तक चला प्रदर्शन
घटना की जानकारी होने पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार वर्मा वकील साथियों के साथ थाने पहुंच गए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने अधिवक्ताओं को काफी मनाने की कोशिश की मगर वे शांत नहीं हुए। आरोपियों पर कार्रवाई के बाद वे एक घंटे बाद शांत हुए। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अजीत, आशुतोष व 35 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशुतोष को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।