फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Equipment worth Rs 21.51 lakh stolen from Kalyan Singh Cancer Hospital

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर अस्पताल से 21.51 लाख के उपकरण चोरी

Fri, 15 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Equipment worth Rs 21.51 lakh stolen from Kalyan Singh Cancer Hospital
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल में दो वर्ष पहले 21.51 लाख के उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल के मुख्य कुलानुशासक डॉ. गौरव सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डॉ. गौरव के मुताबिक 12 जनवरी 2023 को कैंसर संस्थान परिसर में बने जी-5 भवन में रखे 21.51 लाख के बिजली, मैकेनिकल व अन्य तरह के उपकरण चोरी हो गए थे। मामला सामने आने पर इसी वर्ष आठ अप्रैल को मामले की जांच के लिए संस्थान प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। चार दिन बाद कमेटी ने रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें आरोपियों के नाम सामने नहीं आ पाए। ऐसे में संस्थान के निदेशक ने डॉ. गौरव को मामले की जांच फिर से करने के लिए निर्देशित किया। फिर भी आरोपियों का नाम सामने नहीं आ सका। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. गौरव सिंह के मुताबिक जिस वर्ष चोरी हुई थी उस समय प्रशासन दूसरा था। इसके बदलने पर मामला संज्ञान में आया है। इसलिए अब एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed