फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EOW arrested amin of nagar nigam for scam in lucknow

अमीन ने 29 साल पहले किया था लाखों का घोटाला, गिरफ्तार, कुर्की के लिए दी दबिश तो चढ़ा हत्थे

Tue, 05 Feb 2019 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Feb 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
EOW arrested amin of nagar nigam for scam in lucknow
अमीन विजय सिंह - फोटो : amar ujala
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने 29 साल पहले 8.39 लाख के घोटाले में नगर निगम के अमीन विजय सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे अमीन के खिलाफ पांच साल से लगातार वारंट जारी हो रहे थे। 
विज्ञापन


आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के पुलिस महानिदेशक डॉ. राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घोटालेबाजों की धरपकड़ में जुटी टीम ने लखनऊ में कृष्णानगर के सेक्टर-जी स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी नगर निगम के भूमि अध्यापित कार्यलय के अमीन विजय सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसने वर्ष 1989-90 में कानपुर रोड नगर प्रसार योजना भाग-3 के तहत औरंगाबाद खालसा में कब्जे के दस्तावेज पर फर्जी परिसंपत्तियां दर्शाकर भुगतान के वाउचर तैयार किए थे। उस पर 8.39 लाख रुपये का गड़बड़ घोटाला करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा वर्ष 2000 में कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया था। साक्ष्य एकत्र करके आरोपपत्र दाखिल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में विजय सिंह फरार चल रहा था। 

वारंट जारी होने के बाद भी कर रहा था नौकरी

न्यायालय ने फरवरी 2014 से वारंट जारी किया है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। निरीक्षक विनोद कुमार कौल ने न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलते ही दबिश दी और विजय कुमार सिंह हत्थे चढ़ गया। पता चला कि वारंट जारी होने के बाद भी वह नगर निगम के भूमि अध्यापित कार्यालय में नौकरी करता रहा।

ईओडब्ल्यू के एसपी डीपीएन पांडेय ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने फरार अमीन को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में निरीक्षक विनोद कुमार कौल, मुख्य आरक्षी छैलबिहारी तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी व कृष्ण वर्मा शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed